Monday, April 21, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़बदायूं में हुई बलात्कार की घटना के दोषियों को गिरफ्तारी की मांग,...

बदायूं में हुई बलात्कार की घटना के दोषियों को गिरफ्तारी की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मथुरा। बदांयू में महिला से दुराचार के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग होने लगी है। न्यायिक मानव अधिकार परिषद ने यूपी के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।


न्यायिक मानव अधिकार परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रागिनी गांधी ने उत्तरप्रदश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल के नाम एक ज्ञापन डीएम नवनीत सिंह चहल को सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की है की विगत दिनों बदायूं में हुए महिला के साथ बलात्कार के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि यह बलात्कार निर्भया कांड याद दिलाता है। जिस तरीके से निर्भया कांड में युवती के साथ बलात्कार किया गया और उसके साथ जो घटना की गई वैसे ही बदायूं में घटित हुई है।


परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मांग की है कि बलात्कार के मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने आगे कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए महिला मिशन शक्ति अभियान चलाया गया है लेकिन वह अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमिति रह गया। क्योंकि आए दिन महिला के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएं प्रदेश में बढ़ती नजर आ रही है और इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने पर योगी सरकार नाकाम नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments