आज शनिवार को पौष सुदी तृतीया 07:47 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत , ब्रह्मावर्त (बिठूर ) में सिद्ध श्री गणेश मन्दिर में अभिषेक , पंचक जारी , व्यतीपात पुण्यं , विघ्नकारक भद्रा 19:54 से , सर्वदोषनाशक रवि योग 30:09 तक , स्थिर योग 07:46 से 30:09 तक , गुरु वृद्धत्व प्रारम्भ , श्री यतेन्द्र सुरेश्वर दिवस (त्रिस्तुति , जैन , पौष शुक्ल तृतीया ) , गुरु श्री हरराय जयन्ती , महादेव गोविंद रानाडे स्मृति दिवस व गोवा ओपिनियन मतदान दिवस।
- शक सम्वत- 1942
- विक्रम सम्वत- 2077
- मास- पौष
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- तृतीया-07:47 तक
- पश्चात – चतुर्थी
- नक्षत्र- शतभिषा-30:09 तक
- पश्चात- पूर्वभाद्रपद
- करण- गर-07:47 तक
- पश्चात- वणिज
- योग- व्यतीपात-19:10 तक
- पश्चात- वरियान
- सूर्योदय- 07:15
- सूर्यास्त- 17:46
- चन्द्रोदय- 09:39
- चन्द्रराशि- कुम्भ-दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 12:09 से 12:51
- राहुकाल- 09:52 से 11:11
- ऋतु- शिशिर
- अवधि- सर्दियों का मौसम
- दिशाशूल- पूर्व
कल रविवार को पौष सुदी चतुर्थी 08:10 तक पश्चात् पंचमी शुरु , पंचक जारी , विघ्नकारक भद्रा 08:08 तक , गुरु पश्चिम में अस्त 17:52 पर , श्री रांगेय राघव जयन्ती , श्री डी.आर.कापरेकर जयन्ती व श्री ज्योति बसु स्मृति दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय