Saturday, April 19, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़ऊर्जा मंत्री ने वृंदावन कुंभ की तैयारियों का लिया जायजा, राम मंदिर...

ऊर्जा मंत्री ने वृंदावन कुंभ की तैयारियों का लिया जायजा, राम मंदिर निर्माण को दान किए 1.11 लाख रुपए

अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को वृंदावन कुंभ मेला की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए 1.11लाख का चैक संघ एवं विहिप पदाधिकारियों को दिया। कुंभ स्थल का जायजा लेने से पहले उन्होंने बाँकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए।


ऊर्जा मंत्री ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। वहीं मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा उनका माल्यार्पण व पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री ने सन्तों और अधिकारियों के साथ जुगलघाट से केशीघाट तक कुम्भ मेला के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए।


उन्होंने आरएसएस, विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक गेस्टहाउस में आयोजित श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्यक्रम में भी सहभागिता की और राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कुंभ मेला को भव्य और दिव्य बनाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस पुनीत कार्य में सभी ब्रजवासियों का सहयोग भी आवश्यक है। वहीं कोरोना वैक्सीन एवं कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस व वामपंथी दलों पर जमकर निशाना साधा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments