Saturday, April 19, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़नारा ये सुभाष ने दिया हिंदुस्तान को.. आज़ाद हिंद की सेना लड़ी,...

नारा ये सुभाष ने दिया हिंदुस्तान को.. आज़ाद हिंद की सेना लड़ी, माँ की आन को…

मथुरा। चित्रांश सेवा संस्थान एवं कोर (वल्र्ड ऑफ एजुकेशन) के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने देश के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, जगदीश अस्थाना, महेश सक्सेना एवं राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया। कोर एजुकेशन के सदस्यों में देव अग्रवाल, ध्रुव गर्ग, देव पांडे ने नेताजी के संस्मरणों को ताज किया। उनके पिता जानकी नाथ बोस व माता प्रभादेवी के प्रति कृतज्ञता प्रगट की गई। जिन्होंने भारत भूमि को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सम्राट पैदा किया।

काव्यधारा के श्रंखला में रवेंद्र सिंह रसिक ने घनाक्षरी तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा, नारा ये सुभाष ने दिया हिंदुस्तान को। जोश के संग ही लड़े, अंग्रेज की छाती चढ़े। आज़ाद हिंद की सेना लड़ी, माँ की आन को प्रस्तुत की। वहीं सुरेश गौतम ने जब तक गंगा में पानी रहेगा, सुभाष नाम तब तक अमर रहेगा प्रस्तुत कर आयोजन को काव्य मय बना दिया। वहीं श्री जौहरी ने यदि नेताजी आ जाते तो खंडित हिंदुस्तान न होता को प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं को भी सम्वेद स्वर मिलने गाने के लिये बाध्य कर दिया और घोषणा की गई कि शीघ्र ही टैंक चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि नेताजी ने ही सर्व प्रथम स्वतंत्र भारत के आज़ाद हिंद सरकार एवं फ़ौज बनाने का श्रेय प्राप्त हुआ, जिनकी सरकार व फ़ौज को 11 देशों ने मान्यता प्रदान की और रंगून आकाशवाणी से नेताजी ने भारत स्वतंत्रता की घोषणा करते हुए महात्मा गांधी से बधाई की अपेक्षा की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल सक्सेना, संतोष कुलश्रेष्ठ, राघवेंद्र जालान, चौधरी वी सिंह पूनियां, कमला शर्मा, विनीता निगम, रूचि सक्सेना, साधना गुप्ता, लता चौहान, सुरेश सक्सेना, हरीश सक्सेना, पंकज सक्सेना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था मनोज सक्सेना संस्थान के कोषाध्यक्ष ने संभाली व संचालन ठाकुर बिहारी लाल ने किया। कार्यक्रम का समापन पर धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव सुरेश सक्सेना ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments