Monday, April 21, 2025
Homeजुर्ममृतकाश्रित महिला के बैंक खाते फर्जी साइन कर 15 लाख रुपए निकाले

मृतकाश्रित महिला के बैंक खाते फर्जी साइन कर 15 लाख रुपए निकाले

मथुरा। मृतकाश्रित पत्नी के बैंक खाते से फर्जी साइन कर लाखों रुपए निकालने का मामला सामने आया है। यमुनापार थाने की पुलिस द्वारा पीड़िता की फरियाद पर अनसुनी करने पर पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।


यमुनापार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी निकिता शर्मा के पति का पति छह साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद निकिता को मृतकाश्रित के तौर पर नौकरी और मुआवजा सरकार द्वारा दिया गया था।
महिला ने एसएसपी को लिखे शिकायती पत्र में बताया कि बीते दिनों पीड़िता के मौसा ने अपने यहां आसरा देने के बहाने फर्जी साइन कर धोखाधड़ी से उसके बैंंक अकाउंट से 15 लाख रुपए निकाल लिए। जिसका महिला ने विरोध किया। तो मौसा ने पैसे वापस देने का आश्वासन दिया। लेकिन 5 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक पैसा वापस नहीं लौटाया।

पीड़िता ने 19 अक्टूबर को अपने मौसी से फोन कर पैसे मांगे तो उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए मारने की धमकी देते हुए धनराशि लौटाने से मना कर दिया। तभी पीड़िता पहले यमुनापार थाने पहुंची। जहां थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को अनदेखा कर दिया।। इसके बाद थकहार कर पीड़िता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है।
महिला ने बताया उसके पति उमेश कुमार भरतपुर सोंगर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments