Saturday, October 19, 2024
Homeजुर्मसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुलिजनों पर हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुलिजनों पर हत्या का आरोप

सुनील सिंह

मथुरा। मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सियारा में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनोें ने ससुरालिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सियारा मैं गुरुवार की शाम 23 वर्षीय विवाहिता पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजन राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की शादी सियारा गांव में की थी। जिसके कुछ समय बाद पति राधारमन छोटी बेटी पूजा के साथ आए दिन दहेज की खतिर मारपीट करता था और दहेज में कार और 5 लाख की मांग करता था। जब विवाहिता ने अपने परिजनों से मारपीट की शिकायत की तो परिजन अपनी दोनों पुत्रियों को अपने घर ले आए और दहेज प्रताड़ना का एक शिकायती पत्र स्थानीय थाने में दे दिया था। जिसके बाद गांव के प्रधान और अन्य लोगों ने राजीनामा करा दिया। मारपीट व दहेज न मांगने की बात कर ससुरालिजन दोनों विवाहिता को अपने साथ ले गए।

मृतका के परिजनों ने यह बताया कि हाल ही के दिनों में उनकी बेटी द्वारा उनको बताया गया कि वह फिर से दहेज की मांग करते हुए उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। जिस पर उनके पिता ने ससुरालिजनों पर आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल आकर बात करने को कहा लेकिन इसी बीच 4 फरवरी को पूजा के साथ मारपीट कर उसे फांसी लगाकर ससुरालियों ने मार दिया।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनके जेठ की तब से पुलिस में नौकरी लगी है तभी से वे अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे वहीं मृतका के परिजनों ने नामजद लोगों के खिलाफ हुए दहेज हत्या की तहरीर दे दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments