Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़वृंदावन में 14 फरवरी को 5 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, सबसे पहले...

वृंदावन में 14 फरवरी को 5 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, सबसे पहले करेंगे बांकेबिहारी के दर्शन, जानिए प्लान

मथुरा। वृंदावन कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक से पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को वृंदावन आ रहे हैं। मुख्यमंत्री वृंदावन में करीब पांच घंटे से अधिक समय रहेंगे। तीर्थनगरी में अपने कार्यों की शुरुआत वह ठाकुर बाँकेबिहारी के दर्शनों से करेंगे। शासन द्वारा मुख्यमंत्री के वृंदावन आगमन का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। आइए जानते है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वृंदावन आगमन का कार्यक्रम


14 फरवरी, रविवार

11.00 बजे – आगमन- पवन हंस हैलीपैड, वृंदावन
11.05 बजे – प्रस्थान- पवन हंस हैलीपैड से बाँकेबिहारी मंदिर
11.15 बजे – आगमन – बाँकेबिहारी मंदिर
11.15 से 11.30 बजे तक – बाँकेबिहारी मंदिर मेंं दर्शन एवं पूजन
11.36 बजे – आगमन – परिकमा मार्ग स्थित स्वामी ज्ञानानन्द महाराज के आश्रम
11.40 से 12.10 बजे तक केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ
12.15 बजे- आगमन – पर्यटन सुविधा केन्द्र
12.16 से 12.40 बजे तक – संतगणों से भेंट
12.40 से 01.10 बजे तक – आरक्षित
01.10 से 02.10 बजे तक – उत्तरप्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद की तृतीय बोर्ड बैठक
02.15 बजे – आगमन – पानीघाट स्थित संत विजय कौशल महाराज के आश्रम
02.15 से 02.45 बजे तक – समय आरक्षित
02.50 बजे- आगमन मेला स्थल वृंदावन
02.50 से 03.30 बजे तक – जनपद की विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और संबोधन
03.30 से 03.40 बजे तक – विनोद बाबा से भेंट
3.45 बजे – आगमन – श्री देवरहा बाबा घाट
3.45 से 4.00 बजे तक यमुना जी की आरती
4.00 बजे – प्रस्थान झ्र श्री देवरहा बाबा घाट
शाम 4.10 बजे से पवन हंस हैलीपैड से लखनऊ के लिए प्रस्थान

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments