वृन्दावन। चौमुहां में सोमवार सुबह खेत पर सिंचाई करने जा रहे युवक पर को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल ले गए। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते एक युवक पर गोली चलाई गई है। घायल युवक के भाई ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
सुबह करीब सात बजे युवक विक्रम उर्फ विक्की खेत पर सिंचाई करने के लिए गया था। तभी वहां घात लगाए बैठे कई लोगों ने उसके साथ पहले मारपीट की और उसके बाद फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दो गोली विक्रम के पैर में जा लगी। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस की मदद से घायल युवक को वृंदावन के जिला संयुक्त चिकिसालय में भर्ती करवाया। घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल विक्रम उर्फ विक्की के भाई खगेंद्र सिसोदिया ने बताया उसका भाई विक्की सोमवार की सुबह 7 बजे खेत पर पानी लगाने गया था। इसी दौरान अकबर पृरे निवासी सहदेव और दो अज्ञात लोग खेत पर आए तथा विक्की के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी। घटना में विक्की के पैर में दो गोली लग गई। जिससे वह लहूलुहान हो गया। झगड़े की सूचना पाते ही वे खेत पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
कल से वृंदावन के मंदिरों में छाएगा होली का उल्लास, बृज में मनेगी 40 दिन होली
Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 14 February 2021
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विक्की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। खगेंद्र ने बताया आरोपितों में साथ खेत की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने देशराज, सहदेव, रामवीर निवासी अकबरपुर थाना छाता पर गोली मारे जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
अब सुप्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भक्तों को होंगे आठों झाकियों के दर्शन
Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 14 February 2021