Monday, April 21, 2025
Homeजुर्मदो पक्षों में जमीनी विवाद में युवक को लगी लोगी, हालत गंभीर

दो पक्षों में जमीनी विवाद में युवक को लगी लोगी, हालत गंभीर

वृंदावन। परखम गुर्जर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद हो गया। जिसमें कई राउंड फायरिंग हुई। विवाद में शामिल एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।


बुधवार दोपहर परखम गुर्जर गांव में एक परिवार में जमीन को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही समय में विवाद ने बड़ा रुप ले लिया। कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल श्रीभान गुर्जर को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। लेकिन चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए मथुरा जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया है।


घायल श्रीभान गुर्जर ने बताया कि उनके खाली प्लॉट पर दूसरे पक्ष के लोग अवैध कब्जा करना चाहते हैं। बुधवार को भी दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा प्लॉट पर कंडे व बिटोरा रखे जा रहे थे। जब उसने विरोध किया तो उसे गोली मार दी और वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।


कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि परिवार के बीच आपसी विवाद हो गया था। विवाद में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया है। जांच की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments