Sunday, April 20, 2025
Homeजुर्मनर्सिंग होम में परिजनों ने डॉक्टर को मारपीट कर किया घायल

नर्सिंग होम में परिजनों ने डॉक्टर को मारपीट कर किया घायल

मथुरा। गोकुल बैराज के समीप नर्सिंग होम संचालित करने वाले एक डॉक्टर से परिजनों ने ही मारपीट कर कर घायल कर दिया। घायल डॉक्टर को उसकी पत्नी ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है।


रविवार सुबह गोकुल बैराज के समीप शिव नर्सिंग होम का संचालन करने वाले डॉक्टर नवीन कुमार प्रतिदिन की तरह नर्सिंग होम में मरीजों का उपचार कर रहे थे। घायल डॉक्टर की पत्नी शीला देवी ने बताया कि तभी डॉक्टर के सबे भाई और भतीजे आए और डॉक्टर के साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में डॉक्टर नवीन कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना से अस्पताल में हड़़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल डॉक्टर नवीन कुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रह है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments