Saturday, October 19, 2024
Homeजुर्मकर्ज में डूबे युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर जान देने की...

कर्ज में डूबे युवक ने सूदखोरों से परेशान होकर जान देने की कोशिश की और फिर…

मथुरा। गोविन्द नगर क्षेत्र स्थित रानी की मंडी निवासी एक युवक ने सूदखोरों से तंग आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि दो वर्ष पहले उसने क्षेत्र के ही सूदखोरों से कर्ज लिया। कर्ज को समय न चुका पाने पर सूदखोर उसके घर तकादा करने आते और उसपर दबाव बनाते थे। इससे परेशान होकर घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

रविवार सुबह रानी की मंडी में कर्ज में डूबे उत्तम सिंह पुत्र घूरे लाल ने आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसे देख युवक की पत्नी चीख निकल गई। तभी आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को फांसी के फंदे से उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले गए। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उपचार के बाद होश में आए उत्तम सिंह ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि उसने किसी से 2 वर्ष पहले कर्ज लिया था और वह निर्धारित समय पर उसे वापस नहीं कर सका । इसी के चलते कर्जदार उसके घर पर रुपए मांगने के लिए दिन-रात आते थे। उसकी पत्नी को सूदखोरों का घर आना सही नहीं लगता था। इसी के चलते पत्नी हेमा ने युवक को समझाया कि कर्ज वालों को रुपये वापस करें।

इसी बात पर युवक उत्तम सिंह ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसे देख युवक की पत्नी ने शोर मचाया तो परिवारी जन और व अन्य पड़ोसी भी इकट्ठे हो गए। और युवक को सही सलामत बचा लिया।

सूर्यकुमार ने 30 साल की उम्र में टीम इंडिया हुए शामिल होकर सपना किया पूरा

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 20 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments