Saturday, October 19, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)गुप्त नवरात्रि की नवमी पर देवी मंदिरों में सजे फूल बंगले, लगा...

गुप्त नवरात्रि की नवमी पर देवी मंदिरों में सजे फूल बंगले, लगा भक्तों का तांता

मथुरा। रविवार से गुप्त नवरात्रि के नवमी तिथि पर शहर के देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा। मंदिर में भव्य पुष्प बंगला सजाया गया वहीं विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह से देर शाम तक देवी भक्त पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ पूजन करते नजर आए।


हिन्दी के माघ महीने में गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पराुराना बस स्टेंड स्थित बंगलामुखी मंदिर एवं रंगेश्वर मंदिर, काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ देवी मंदिरों में नवमी का पूजन किया गया।

बंगलामुखी देवी मंदिर के महंत राधाबल्लभ ने बताया कि गुप्त नवरात्रि पंचांग के अनुसार माघ महीने में मनाई जाती हैं, लेकिन हमारे मंदिर में फूस माह में गुप्त नवरात्रि हो चुकी है। लेकिन वर्ष में 12 महीने में 12 नवरात्रियां हैं। आज नवमी का दिन है। हलुआ, चना का भोग माता बंगलामुखी के समक्ष आरोगा गया। मंगलवार को माता की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी और फूल बंगला सजेगा। नवरात्रि में माता की साधना करने से बड़े से बड़ी सिद्धी हो जाती है।

रंगेश्वर मंदिर में देवी मां की पूजा अर्चना और फूलों का भव्य बंगला बनाया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने देवी मां की श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। रंगेश्वर मंदिर में श्रद्धालु अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त नवरात्रि रखने से लोगों के सभी कष्टों का निवारण हो जाता है और जो भी श्रद्धालु यह व्रत रखकर देवी मां से जो मनोकामना करता है, वह पूर्ण हो जाती है।

सूर्यकुमार ने 30 साल की उम्र में टीम इंडिया हुए शामिल होकर सपना किया पूरा

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 20 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments