Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़UP BUDGET UPDATES: योगी सरकार की ये बड़ी सौगातें

UP BUDGET UPDATES: योगी सरकार की ये बड़ी सौगातें

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार का पांचवा बजट सोमवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बजट के शुरुआत में कहा कि वर्ष 2020 चुनौती से भरा रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में योगी सरकार ने अच्छा काम किया। उन्होंने कहा कि 20 लाख मजदूरों को 1-1 लाख की मदद की गई। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ। प्रदेश में व्यापार आसान होगा। 2021-2022 का बजट प्रदेश के सम्रग विकास को समपर्ति होगा। इससे पहले सुबह 9:30 बजे से योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में बजट को मंजूरी दी गई।

  • 2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ रुपए
  • 38 हज़ार करोड़ का इस साल ज़्यादा है बजट
  • आरोग्य जल योजना के लिए 22 करोड़, स्वच्छता के लिए 2031 करोड़ रुपए
  • जलजीवन मिशन के लिए 15 हज़ार करोड़ रुपए
  • पीजीआई में नई लैब की स्थापना की जाएगी। 9 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। इसके लिए 1950 करोड़ रुपए
  • वाराणसी में गोकुलधाम की स्थापना होगी
  • सभी मंडलों में अटल आवासीय स्कूल खोले जाएंगे
  • मजदूरों को घंटे के हिसाब पेमेंट दिया जाएगा
  • प्रदेश अपराध मुक्त होगा। पुलिस बल का आधुनिकरण होगा
  • किसानों को सस्ता लोन के लिए 400 करोड़, बेसहारा पशुओं के लिए दिया गया बजट

दो नई योजनाओं की शुरुआत

1- कन्या कुपोषण योजना 100 करोड़
2-महिला सामथ्र्य योजना 200 करोड़

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments