Friday, October 18, 2024
Homeजुर्मयमुना पुल पर ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, मौत

यमुना पुल पर ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, मौत


मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में यमुना पुल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को रौद डाला, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


सोमवार दोपहर को नौहझील के जाटव बस्ती का रहने वाला 38 वर्षीय संजय गोवर्धन अपनी बहन के घर से अपने घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में शेरगढ थाना क्षेत्र में यमुना पुल के समीप तेज रफ्तार से ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार 38 वर्षीय संजय गोवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही समय में घटना स्थल पर लोग जमा हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मथुरा जंक्शन पर काले रंग का बैग पड़ा मिला, बैग में थे हीरे का हार, सोने के आभूषण और आई फोन

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Monday, 22 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments