Saturday, October 19, 2024
HomeUncategorized27 फरवरी को होगा प्रथम शाही स्नान, तैयारियों जुटा प्रशासन

27 फरवरी को होगा प्रथम शाही स्नान, तैयारियों जुटा प्रशासन

वृंदावन। मंदिरों की नगरी वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में प्रथम शाही स्नान 27 फरवरी को है। प्रथम शाही स्नान को लेकर तीनों अनी अखाड़ों के श्रीमहंतों एवं साधु संतों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में शाही स्नान को लेकर संत महंतों ने अपने विचार रखे। इसके साथ ही शाही स्नान में निकलने वाली शाही सवारी का रूट भी निर्धारित किया गया।


महंतों ने बैठक में बताया कि किस तरह से शाही सवारी का स्वागत किया जाएगा और नगर को सजाने संवारने पर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद तीनों अखाड़ों के श्रीमहंत व साधु संतों ने प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा तय मार्ग का निरीक्षण भी किया।
पंच निर्मोही अनी अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि प्रथम शाही स्नान पर घाटों पर साधु संतों के स्नान एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान के लिए अलग-अलग घाट निर्धारित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments