Saturday, October 19, 2024
Homeराजनीतिमथुरा में प्रियंका गांधी कुछ ही समय में किसान महा पंचायत को...

मथुरा में प्रियंका गांधी कुछ ही समय में किसान महा पंचायत को करेंगी संबोधित

मथुरा। कांगे्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज कुछ ही समय में मथुरा के सौंख रोड पालीखेड़ा में किसान महा पंचायत को संबोधित करने जा रही हैं। यहां वह केन्द्र की मोदी सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में करीब पौन घंटे किसानों को संबोधित करेंगी। सभा में मथुरा, छाता, कोसी, बल्देव, राया कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसानों का जमावड़ा लगा है। वहीं कांग्रस कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जुटे हैं।


कांगे्रस पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश पाठक ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा किसानों को संबोधित करने के कुछ ही समय बाद वह शाम करीब 4 बजे वृंदावन बाँकेबिहारी के दर्शन करने के लिए जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह वृंदावन कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक भी जा सकती है। वृंदावन में भी वह संत, महींतों से भी मिलकर आशीर्वाद लेंगी।

बरसाना के राधारानी मंदिर पर तैनात सिपाही की तबियत बिगड़ी, मौत

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Monday, 22 February 2021

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments