Friday, October 18, 2024
Homeराजनीतिप्रियंका गांधी वाड्रा ने बाँकेबिहारी के दर्शन कर आरती की

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बाँकेबिहारी के दर्शन कर आरती की

मथुरा। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वृंदावन के सुप्रसिद्ध बाँकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवाधिकारियोें ने उन्हें ठाकुरजी का भोग, प्रसादी पटुका और पुष्पमालाएं दी और साथ ही विजयी भव का आशीर्वाद भी दिया।


श्री बाँकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी ने प्रियंका गांधी को जगमोहन से श्री बाँकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह की देहरी से ठाकुर बाँकेबिहारी के दर्शन कराए। प्रियंका गांधी ने बांकेबिहारी की दीपक आरती की। दर्शन पूजन के बाद प्रियंका गांधी ने बाँके बिहारी मंदिर की विजिटर बुक में लिखा ‘यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा की है। आप सबका बहुत धन्यवाद, आपकी प्रार्थना से देश, जनता का कल्याण हो, मंगल हो’

शेरगढ में फर्जी टे्रन टिकट बनाने का हो रहा गोरखधंधा, एक जालसाज गिरफ्तार

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Monday, 22 February 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments