Friday, October 18, 2024
HomeUncategorizedट्रक और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

ट्रक और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

मथुरा। नेशनल हाईवे के स्थित बजरंग चौराहे के समीप ट्रक और टेंपो में भिड़ंत हो गई। टेंपो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में पहुंचाया गया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भ्ोज दिया है।


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात थाना हाईवे क्षेत्र में बजरंग चौराहे के समीप तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में सवार पाल सिंह और उनकी पत्नी भागीरथी देवी के साथ दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। लोगों ने बचाव कार्य किया। इनमें से घायल एक व्यक्ति की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पीएम के लिए भ्ोज दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति लगभग 35 वर्ष का होगा। जिसने नीले रंग की जींस और शर्ट पहनी है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

अब पर्यटकों के लिए गंगा की गोद में होगा चलता-फिरता पुस्तकालय

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Wednesday, 3 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments