Friday, October 18, 2024
Homeराजनीतिवसुंधरा राजे की धर्मयात्रा से दिया गया भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को...

वसुंधरा राजे की धर्मयात्रा से दिया गया भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को संदेश

  • राजस्थान के 71 में से 30 विधायकों ने भरतपुर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई
  • राजनीति में दबदबा बनाए रखने के लिए पूर्व सीएम ने बद्रीनाथ मंदिर की चढी 330 सीढिय़ां

भरतपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अपने 8 मार्च के जन्मदिन को भले ही देवदर्शन का रूप दिया हो, लेकिन 7 और 8 मार्च को भरतपुर के मंदिरों में जन्मदिन का जश्न धूमधाम से मनाया गया। लंच और डिनर पार्टी की जगह भंडारे का आयोजन किया गया। 8 मार्च को सुबह वसुंधरा राजे ने अपने समर्थकों के बीच एक बड़ा केक भी काटा। राजे के समर्थक दो दिनों तक भरतपुर जिले में ही जमा रहे। इन दो दिनों में भाजपा के करीब 30 विधायकों ने भरतपुर पहुंच कर राजे को जन्मदिन की बधाई दी। मौजूदा समय में प्रदेश में भाजपा के 71 विधायक हैं।


7 मार्च को राजे ने जहां गिर्राज जी की परिक्रमा की वहीं 8 मार्च को बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर तक पहुंचने के लिए राजे ने कोई 330 सीढिय़ां चढ़ी। उम्र के लिहाजा से राजे को सीढिय़ा चढ़ते समय कई स्थानों पर रुकना पड़ा, ताकि वे सांस ले सके। हालांकि राजे के साथ सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित थे। लेकिन राजे ने अपने दम पर ही मंदिर की सीढिय़ां चढ़ी। इसके लिए राजे ने सीढिय़ों पर लगी रेलिंग का सहारा भी लिया। दो दिनों में राजे ने अपना राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन कर दिया है।

समर्थकों का मानना है कि यह शक्ति प्रदर्शन अब भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाएगा। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व चाहता है कि राजे भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हों। इसीलिए राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। लेकिन राजे की रुचि राजस्थान में ही सक्रिय रहने में है।

वसुंधरा राजे ने 7 मार्च को अपने संबोधन में यह स्पष्ट कर दिया कि वे राजस्थान में ही राजनीति करेंगी। अब देखना होगा कि राजे के इस दबाव के बाद भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व क्या निर्णय लेता है। अलबत्ता राजे ने जिस तरह से अपना जन्मदिन मनाया उससे प्रदेश भाजपा में चल रहा आंतरिक विवाद सार्वजनिक हो गया है। राजे के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी ट्वीट कर बधाई दी है।

¸F±FbSXF IYe ¹FZ £F¶FSX •Fe ´FdPÞXE –

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के विरुद्ध FIR

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021

राजनीतिक गलियारों में चर्चा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यह धर्म यात्रा कहीं भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को कोई संदेश देने के लिए तो नहीं। कहीं पार्टी हाईकमान पर किसी तरह का दबाव बनाने का कदम तो नहीं। क्यों कि पार्टी का नेतृत्व वसुंधरा राजे से कुछ और उम्मीद रखता है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री की कुछ और ही मंशा है।

विधायक सुरेश टाक भी भरतपुर पहुंचे

अजमेर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र के निर्दलीय विधायक सुरेश टाक भी 8 मार्च को वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई देने के लिए भरतपुर पहुंचे। टाक ने भी गुलदस्ता भेंट कर राजे को बधाई दी। यहां यह उल्लेखनीय है कि निर्दलीय विधायक बनने से पहले टाक भाजपा में ही थे। मौजूदा समय में टाक प्रदेश की कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे हैं। टाक का भरतपुर जाकर राजे को बधाई देना राजनीतिक दृष्टि से बहुत मायने रखता है।

¸F±FbSXF IYe ¹FZ £F¶FSX •Fe ´FdPÞXE –

भगवान शिव ने 10 वर्षों से दो व्यापारियों के बीच चल रहा लाखों रुपए का विवाद सुलझाया

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments