Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़श्रीगिर्राज महाराज कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महिलाएं हुई सम्मानित

श्रीगिर्राज महाराज कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महिलाएं हुई सम्मानित

मथुरा। गोवर्धन चौराहा स्थित श्रीगिर्राज महाराज कॉलेज में “अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बीएड के छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना के साथ किया। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी दीक्षा जैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा शर्मा, अधिवक्ता प्रतिभा शर्मा एवं वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. पूनम गुप्ता, लोकगायक एवं सांस्कृतिक कलाकार माधुरी शर्मा, एवं पूजा चौधरी, संस्थान सचिव बृजबाला शुक्ला एवं अनुराधा शुक्ला ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्जलित करके किया। कार्यक्रम में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल कुमार द्वारा महिला दिवस पर गीत प्रस्तुत किया और स्वागत गीत बीएड की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं पटुका ओढाकर सम्मानित किया गया।

अधिवक्ता प्रतिभा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार के लिये आवाज उठानी चाहिए। डॉ. पूनम अग्रवाल द्वारा बताया गया कि महिला और पुरूष दोनों ही समान है। माधुरी शर्मा ने लोकगीत गाकर संस्थान के छात्र, छात्राओं को प्रोत्साहित किया। बृजबाला शुक्ला ने विद्यार्थियों को ज्ञानपूर्ण सम्बोधन किया और संस्थान डारेक्टर सुभाष शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

संस्थान के चैयरमेन आशुतोष शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मार्ग दर्शन दिया और वर्तमान समय में बढ़ती हुई महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से उन्हें मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के डारेक्टर सुभाष शर्मा, प्रो. बिन्दु सिंह, प्रो. पायल गुप्ता, प्रो. प्रिया गोस्वामी प्रो. आरती शर्मा, प्रो. द्रोपदी पाण्डे ने किया।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए –

भगवान शिव ने 10 वर्षों से दो व्यापारियों के बीच चल रहा लाखों रुपए का विवाद सुलझाया

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Sunday, 7 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments