Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया जागरुकता अभियान, 32 खाद्य सामग्रियों की हुई...

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने चलाया जागरुकता अभियान, 32 खाद्य सामग्रियों की हुई जांच


छाता। छाता में एसडीएम एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य कई अधिकारियों की संयुक्त टीम ने जागरुकता अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों से 32 खाद्य सामग्रीयों की गुणवत्ता जांची।


खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने फूड वैन के साथ जागरुकता अभियान चलाया। छाता के बाजार में फूड वैन का हरी झण्डी दिखाकर एसडीएम हनुमान प्रसाद, छाता पालिकाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, एसएस निरंजन डॉ. शैलेंद्र रावत, डॉ. सोमनाथ सिंह ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस वैन के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने दुकानों पर खाद्य सामग्री की जांच करने के साथ ही व्यापारियों को जागरुक किया। इस दौरान छाता व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों से खाद्य सामग्री हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सरसों तेल, बेसन सहित लगभग 32 किस्म की खाद्य सामग्रियों की जांच की।


व्यापारियों को बताया गया कि जिस खाद्य सामग्री में कमियां हैं उनको सुधार किया जाए और जो सामग्री अच्छी है तो उन व्यापारियों को प्रोत्साहित किया। अपने सामान की खाद्य सामग्री का सही रखरखाव कर विक्री करें। सभी व्यापारियों ने खाद्य जांच हेतु बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments