Saturday, October 19, 2024
Homeजुर्ममां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ के बाद...

मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार


आगरा। बाह के जरार कस्बा में एक तरफा इश्क में मां और बेटी की हत्या करने वाले को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी के पैर में गोली लगने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और तमंचा भी बरामद हुआ है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू अभी बरामद नहीं हुआ है।

बाह के जरार कस्बा निवासी 50 वर्षीय शारदा देवी की 16 वर्षीय बेटी कामिनी 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। गांव का ही युवक गोविंद सिंह उससे एकतरफा इश्क करता था। कामिनी की शादी दूसरे लड़के से तय होने पर वह बौखला गया था। रविवार रात घर में घुसकर गोविंद ने चाकू से गोदकर शारदा देवी, कामिनी की हत्या कर दी। जबकि शारदा की बहू कमलेश और उनकी डेढ़ वर्ष की बेटी गुड़िया बाल-बाल बच गईं।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए-

‘भटक’ गई ट्रेन: मिलिट्री स्पेशल को मथुरा से जाना था आगरा, पर पहुंच गई दौसा

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Monday, 8 March 2021

कमलेश को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वारदात के बाद पुलिस की पांच टीम आरोपित की गिरफ्तारी में लगाई गईं। रात को एसएसपी बबलू कुमार ने आरोपित पर 25 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा कर दी। मंगलवार सुबह सात बजे गोविंद बाइक से फीरोजाबाद की ओर भाग रहा था। बटेश्वर के पास नौरंगी घाट पर पुलिस से उसका सामना हो गया। उसने पुलिस पर फायर किया।

जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। चाकू बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

मथुरा की ये खबर भी पढ़िए-

वृंदावन कुंभ में राजशाही अंदाज में निकली शाही पेशवाई, हुआ दूसरा शाही स्नान

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Tuesday, 9 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments