Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़विश्व सुरक्षा और शांति का वैज्ञानिक दर्शन है श्रीमद्भगवद्गीता

विश्व सुरक्षा और शांति का वैज्ञानिक दर्शन है श्रीमद्भगवद्गीता

वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के कुंभ सेवा शिविर में श्रीमद्भगवद्गीता सुनाने वाले विप्रों का सम्मान किया गया। विप्रों ने इस बीच श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि इस धर्म ग्रंथ का मानव जीवन में बहुत महत्व है।


ब्रज भूमि कल्याण परिषद के संस्थापक रामकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मानव कल्याण एवं विश्व सुरक्षा और शांति का वैज्ञानिक दर्शन है। आज मानव और वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए गीता की शरण में जाना ही होगा।

मथुरा की ये खबर भी पढें-

शास्त्रीय नृत्य व संगीत है ईश्वर से जुड़ने का माध्यम : श्री वत्स गोस्वामी

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Thursday, 11 March 2021

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता भगवान कृष्ण के द्वारा अर्जुन को सुनाई गई थी जिसमें भगवान कृष्ण ने अर्जुन को युद्ध करने की प्रेरणा दी। आचार्य बद्रीश ने कहा कि मानव जीवन जीने के लिए श्रीमद्भगवद्गीता सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ है आज के आधुनिक युग में अगर व्यक्ति गीता को जीवन में अपनाकर कार्य करता है तो उसका मानव जीवन सफल होता है।

नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता मनुष्य के लिए आध्यात्मिक दार्शनिक एवं सामाजिक ग्रंथ है नगर उपाध्यक्ष आचार्य यदुनंदन जी महाराज ने कहा कि भोतिक आपाधापी में गीता गाने का ग्रंथ है गीता जीवन जीने का ग्रंथ है एवं गीता पर चलकर के अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने का ग्रंथ है। गीता सुनाने वालों में नीलकंठ पांडे, बांके शर्मा, गुरु प्रसाद मिश्रा ने कंठस्थ गीता श्रवण कराई तथा मंच से उन सभी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निशांत जिंदल, कुलदीप दीक्षित, ईश्वर चंद्र रावत, शैलेश शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, पंडित कपिल मुनि, शैलेंद्र शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, कुल्लो पंडित, वेदांत आचार्य आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

वृंदावन कुंभ में नागाओं की हुई भर्ती, युद्ध कौशल में दक्ष करने के बाद दिलाई गई शपथ

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 12 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments