Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़शादी के 5 माह तक नहीं मनाई सुरागरात, मेडिकल कराया तो दुल्हन...

शादी के 5 माह तक नहीं मनाई सुरागरात, मेडिकल कराया तो दुल्हन निकली किन्नर

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के पांच माह बाद तक जब दुल्हन ने सुहागरात नहीं मनाने दी तो दूल्हे को शक होने लगा। आखिरकार जब मेडिकल जांच कराई गई तो बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा निकला। दरअसल मेडिकल टेस्ट के बाद पता चला कि जिस युवती से युवक की शादी हुई थी, वह किन्नर थी। इस बात का खुलासा होने पर परिजनों के होश उड़ गए। वहीं युवती ने ससुराल पक्ष पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। इस मामले में घंटों थाने पर हंगामा चलता रहा। ससुराल वालों ने अब बहू को घर में रखने से इनकार कर दिया।

28 अक्टूबर 2020 को हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के निवासी युवक की शादी 28 अक्टूबर, 2020 को सहारनपुर निवासी युवती से हुई थी। हंसी-खुशी से युवती को दुल्हन बनाकर घर लाया गया। दुल्हन ने कुछ माह तक बहाना बनाकर पति से संबंध स्थापित नहीं किए। शक होने पर जब मेडिकल टेस्ट कराया गया तो खुलासा हुआ कि किन्नर है।

वृंदावन कुंभ के तीसरे शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब धूमधाम से निकली शाही पेशवाई

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 13 March 2021

परिवार में पढ़ी-लिखी बहू आने की खुशी काफूर हो गई। युवक के स्वजन ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी और धोखे से किन्नर से शादी कराने का आरोप लगाया। जब विवाद बढ़ने लगा तो शुक्रवार को युवती ने पुलिस को फोन कर उसे ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाने की जानकारी दी। पुलिस युवती और ससुराल वालों को थाने ले आई।


इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था। युवती को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। युवक के रिश्तेदारों का कहना है कि शादी के समय उनसे किन्नर होने की बात छिपाई गई। शादी के बाद से ही उसने युवक को अपने पास नहीं आने दिया। शक होने पर उसने पति पर सर्जरी और अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।ई सुहागरात, मेडिकल कराया तो दुल्हन किन्नर निकली

होलाष्टक कब से लग रहे हैं, क्यों इन दिनों में नहीं होते शुभ कार्य, जानिए

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 13 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments