Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़ब्राह्मण संगठनों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

ब्राह्मण संगठनों ने धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

वृन्दावन। कुंभ पूर्व वैष्णव में स्थित ब्राह्मण सेवा संघ शिविर से भगवान वामन एवं भगवान परशुराम की दिव्य भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अनेक ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी बैंड बाजों की मधुर धुन पर परशुराम की जय के उद्घोषक के साथ नाचते थिरकते चल रहे थे। ब्राह्मणों का जगह-जगह सर्वसमाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

सबसे आगे विप्र वटुकों का विशाल समूह अपने हाथों में हनुमतध्वज लिये पंक्तिबद्ध चल रहे थे। उनके पीछे ब्राह्मणों के युवा संगठनों के अनेक युवा साथी नाचते गाते चल रहे थे। इसके पीछे भगवान परशुराम जी के डोले के साथ महिला संगठनों की विप्र मातृ शक्ति के दल पीली साड़ी पहन कर सहभागिता कर रहीं थीं। शोभायात्रा में सबसे पीछे भगवान वामनदेव के मुख्य डोले के साथ विराट विप्र समूह अपनी एकता का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक चल रहे थे।

नगर में पहली बार अनेक राष्ट्रीय विप्रसंगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य गण एकसाथ सम्मिलित हुए। जिनमें वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन, सर्व ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा, उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा, परशुराम महिला संगठन, सारस्वत सभा, विप्र एकता परिषद, तीर्थ पुरोहित ब्रजवासी पण्डासभा एवं परशुराम शोभायात्रा समिति के सैंकड़ों सदस्यों ने भाग लिया।


गोपीनाथ बाजार में यमुना पीठाधीश्वर लवेश महाराज ने 1100 बत्तियों के साथ विशेष आरती उतारी।
शोभायात्रा का शुभारंभ संस्थापक चन्द्रलाल शर्मा एवं सत्यभान शर्मा ने परशुरामजी एवं वामन भगवान के पूजन अर्चन के साथ किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष आचार्य आनन्दवल्लभ गोस्वामी एवं संयोजक काष्र्णि नागेन्द्र दत्त गौड़ के नेतृत्व में निकलने वाली इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से नवल गिरि, प. गंगाधर पाठक, प.मांगेराम शर्मा, सुभेष शर्मन, प.प्रमोद शर्मा, प. पंकज दीक्षित, प. चन्द्रशेखर शर्मा, प. सुरेश चंद्र, शर्मा, प. महेश भारद्वाज, प. बिहारीलाल शास्त्री, प. मृदुलकान्त शास्त्री, शशि शुक्ला, विनीता द्विवेदी, मुदिता शर्मा, मीनाक्षी गौड़, रामगोपाल शर्मा, सविता भारद्वाज, नीलम गोस्वामी, पीहू शर्मा, गंगा गोस्वामी, संजय पण्डित, योगेश द्विवेदी, राधाकृष्ण पाठक, नन्दकुमार पाठक, कृष्णचन्द्र गौतम छिता, प्रमोद गौतम, राजेश पाठक, राजेश गोस्वामी, राजेन्द्र त्रिवेदी, विष्णुकांत शास्त्री, अखिलेश गौड़, रसिक शास्त्री, अनमोल कृष्ण शास्त्री, पवन शर्मा, अविनाश शर्मा, चीनू शर्मा, लाला व्यास, रमेशचन्द्र विधिशास्त्री, कन्हैया पाण्डे, जगदीश नीलम, आनन्द द्विवेदी, पार्वती वल्लभ मुकेश सारस्वत प्रधान, मुकेश गौतम चेयरमैन, आदिय शर्मा, शीतल कृष्ण शास्त्री, सहित भारी संख्या में विप्र समूह सम्मिलित हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments