ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज रविवार को चैत्र बदी अष्टमी 27:01 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री शीतलाष्टमी व्रत (बासौड़ा , आज के दिन बासी भोजन विहित है , स्थानभेद से कल सोमवार को भी ) , श्री कालाष्टमी व्रत , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 26:06 से सूर्योदय तक , जैन वर्षीतप प्रारम्भ , भगवान शीतलनाथ जी गर्भकल्याणक ( जैन , चैत्र कृष्ण अष्टमी ) , पं. श्री माखनलाल चतुर्वेदी जयन्ती , श्री सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ स्मृति दिवस , ईस्टर संडे (ईशाई ) व खदान जागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2077
- मास- चैत्र
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- अष्टमी-27:01 तक
- पश्चात- नवमी
- नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा-26:06 तक
- पश्चात- उत्तराषाढ़ा
- करण- बालव-15:34 तक
- पश्चात- कौलव
- योग- परिघ-18:41 तक
- पश्चात- शिव
- सूर्योदय- 06:08
- सूर्यास्त- 18:40
- चन्द्रोदय- 25:57
- चन्द्रराशि- धनु-दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:58 से 12:49
- राहुकाल- 17:06 से 18:40
- ऋतु- वसन्त
- दिशाशूल- पश्चिम
कल सोमवार को चैत्र बदी नवमी 26:20 तक पश्चात् दशमी शुरु , बासौड़ा ( आज के दिन बासी भोजन विहित है , स्थानभेद से आज भी ) , गुरू कुम्भ राशि में 24:23 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 26:05 से सूर्योदय तक , कुमार योग 26:19 से , कुम्भ स्नान महात्म्य ( हरिद्वार ) , भगवान श्री ऋषभदेव जी जन्म- तप कल्याणक ( जैन , चैत्र कृष्ण नवमी ) , पंडिता रमाबाई स्मृति दिवस , श्री जगजीवन राम जयन्ती (समता दिवस) , राष्ट्रीय सामुदायिक दिवस (कन्फर्म नहीं ) , राष्ट्रीय समुद्री दिवस / राष्ट्रीय मैरीटाइम (नौवहन ) दिवस व संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय अंतरात्मा दिवस (2020)।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय