Tuesday, April 29, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़नहारे में प्रधानी चुनाव को लेकर चली अंधाधुंध गोलियां, पूर्व प्रधानपुत्र सहित...

नहारे में प्रधानी चुनाव को लेकर चली अंधाधुंध गोलियां, पूर्व प्रधानपुत्र सहित 5 घायल

बरसाना। नहारे ग्राम पंचायत में प्रधानी चुनाव के दौरान दो प्रधान प्रत्याशियो ं के बीच खूनी संघर्ष हो गया। अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें प्रधान प्रत्याशी के पुत्र के गोली लग गर्ई वहीं चार अन्य घायल हो गए हैं। प्रधानी चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष की सूचना पर बड़़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया है। वहीं एसपी देहात श्रीशचन्द्र भी मौके पर पहुंच गए हैं।


प्राप्त जानकारी के मुतातिक बरसाना थाना क्षेत्र के नहारे गांव में गुरुवार प्रात: दो प्रधान प्रत्याशी के बीच गोलियां चल गई। बताया जा रहा है ग्राम प्रधान प्रत्याशी सियाराम जो कि मथुरा स्थित होटल का मालिक है। उसके और पूर्व प्रधान रहे मलखान के के समर्थकों के बीच जबर्दस्त भिड़ंत हो गईं। अंधाधुंध गोलियां चलीं। इस दोरान एक गोली पूर्व प्रधान मलखान के 28 वर्षीय पुत्र के लिए लग गई है। जबकि चार अन्य के छर्रे लगने से घायल हो गए हैं। घटना से चुनाव के दौरान अफरा तफरी मच गई है। बड़़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments