Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़परिवार से बगावत कर भाजपा से लड़ी मुलायम सिंह यादव की भतीजी...

परिवार से बगावत कर भाजपा से लड़ी मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव हारी

मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक 70 प्रतिशत परिणम घोषित हो चुके हैं। वोटों की गिनती के बीच जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ी सपा प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव की भतीजी एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की बड़ी बहन संध्या यादव चुनाव हार गई हैं। वह अपने सपा परिवार से बगावत कर भाजपा के टिकट पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ी थीं। उन्हें सपा नेता प्रमोद यादव की पत्नी ने चुनाव में मात दी है।


संध्या यादव वार्ड संख्या 18 से मैदान थीं। हालांकि अभी नतीजों की अधिकारिक घोषण नहीं की गई है। मैनपुरी में 30 जिला पंचायत सदस्य पद पर मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है। सभी की नजर इसके चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। अभी तक के परिणाम और रुझानों में सपा आगे चल रही हैं। सपा अब तक जिला पंचायत की पांच सीटें जीत चुकी है और 11 पर आगे चल रही हैं। वहीें भजपा दो सीट जीत चुकी है और चार सीटों पर आगे चल रही है। बसपा का अभी तक खाता नहीं खुला है। जबकि पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदावार आगे चल रहे हैं।

यूपी में पंचायत चुनाव में उम्मीदवार

जिला पंचायत सदस्य – 44397
क्षेत्र पंचायत सदस्य – 342439
ग्राम प्रधान – 464717
ग्राम पंचायत सदस्य – 438217
कुल उम्मीदवार- 1289830

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments