Monday, April 21, 2025
Homeजुर्मपड़ोसियों ने राशन डीलर पर किया जानलेवा हमला, चलाई कई राउंड गोली

पड़ोसियों ने राशन डीलर पर किया जानलेवा हमला, चलाई कई राउंड गोली

राजेश सोलंकी
मथुरा।
महावन क्षेत्र के नगला लोका गांव में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने राशन डीलर पर जान लेवा हमला बोल दिया और जान से मारन की नियत से गोली चला दी। जिससे राशन डीलर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

घायल राशन डीलर को आनन-फानन में उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल राशन डीलर 23 वर्षीय हरवीर पुत्र रामगोपाल ने बताया कि वह सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बैठकर राशन वितरित कर रहा था कि तभी गांव के ही पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचा से गोली मार दी। गोली कान के पास होकर निकल गई। हमले में गंभीर रूप से घायल राशन डीलर को परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह खतरे से बाहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments