मथुरा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच मथुरा में अन्य संसाधनों के साथ-साथ एबुलेंस के लिए भी मारामारी हो रही है। एंबुलेंस की कमी और मानमाना किराया वसूलने के बीच सोमवार को डीएम ने एक स्वास्थ्य सेवाओं से लैस एक एलएस एंबुलेंस का शुभारंभ किया है।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने फीता काटकर एलएस एंबुलेंस का शुभारंभ किया। यह एंबुलेंस एक संस्था द्वारा मथुरा में स्वास्थ्य सेवाआें के लिए उपलब्ध कराई गई है। यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों को सही समय पर चिकित्सक सुविधा उपलब्ध करा सकेगी।
एंबुलेंस मैं क्या-क्या विशेष सुविधा है-
एंबुलेंस संचालक मनोज सिंह ने बताया कि गंभीर मरीजों के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस है। इसमें वेंटीलेटर और डबल ऑक्सीजन है ताकि यह ऑक्सीजन 36 घंटे तक मरीज को उपलब्ध हो सके। एंबुलेंस के अंदर सारे इमरजेंसी ड्रग्स एव मेडिसन उपलब्ध है साथही डॉक्टर इस एंबुलेंस में एक डॉक्टर भी रहेगा।
संस्था का मोटिव है कि जो निर्धन एवं गरीब मरीज है उनको एंबुलेंस निशुल्क उपलब्ध कराएंगे और इस एंबुलेंस को बुक कराने के लिए अलग से दो फोन नंबर 9837842653- 7906354831 एवं एक वेबसाइट भी लांच की है जिसके जरिए यह एंबुलेंस रोगी की सेवा तक पहुंच सकेगी।