Monday, April 21, 2025
Homeजुर्म65 साल की महिला से दुराचार, फरार आरोपी की तलाश में जुटी...

65 साल की महिला से दुराचार, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस


पलामू। पलामू के पाटन नवाजपुर थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ रेप की खबर है। महिला की मेडिकल जांच के बाद थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। वही आरोपी के बारे में बताने से पुलिस बच रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक ऑटो चालक है।


महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घर के बाहर शौच करने के लिए निकली थी। तभी पहले से ही घात लगाए एक व्यक्ति ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। महिला ने बताया कि आरोपी पहले महिला को डरा कर थोड़़ी दूर ले गया। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। नवाजयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ऑटो चलाने एवं अंडे बेचने का भी काम करता है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments