Saturday, April 19, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का कोरोना...

पं.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का कोरोना से निधन


कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का आज सुबह निधन हो गया। असीम बंदोपाध्याय पिछले एक माह से कोरोना पॉजिटिव थे। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। असीम बंदोपाध्याय की आज सुबह तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।


कोलकाता स्थित मेडिका सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. आलोक राय ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का शनिवार को निधन हो गया है। असीम बंदोपाध्याय की कुछ समय पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. राय ने बताया कि शनिवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उनका निधन हो गया। शनिवार को ही दोपहर बाद असीम बंद्योपाध्याय का कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नीमतला श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments