Monday, April 21, 2025
Homeजुर्मवृंदावन में गेस्ट हाउस संचालक को गोली मारी, क्षेत्र में हड़कंप

वृंदावन में गेस्ट हाउस संचालक को गोली मारी, क्षेत्र में हड़कंप

वृन्दावन। परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा गेस्ट हाउस के संचालक को देर रात गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल संचालक को मथुरा के सिटी हॉस्पीटल पहुंचाया गया है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गेस्ट हाउस संचालक का जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। पहले भी कई बार जानलेवा हमले होते रहे हेँ।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब दस बजे कृष्ण कृपा गेस्ट हाउस के संचालक कन्हैया ठाकुर को गोली लगी। गोली उसके पेट को छूकर निकल गई। घायल कन्हैया को आनन-फानन में मथुरा के सिटी हॉस्पीटल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची जांच पड़ताल में लगी है। लेकिन पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

घटना के बाद गेस्टहाउस को बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस गोली चलने को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं पुलिस इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।
कोतवाली प्रभारी शशिप्रकाश शर्मा को जब फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन उठने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments