Sunday, April 20, 2025
Homeजुर्मसिपाही पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप, एफआईआर दर्ज

सिपाही पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप, एफआईआर दर्ज


राजेश डब्बू
बल्देव।
पत्नी ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न करने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बल्देव थाने में पति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पति मध्यप्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


शनिवार को बल्देव के निकट सेल खेड़ा गांव निवासी महिला नीलम और उसका पिता बल्देव थाने पहुंचे। महिला ने अपने ही पति के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने के के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी है। मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पति पंकज पर उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी मार्च 2019 में गोबरा जनपद हाथरस के रहने वाले पंकज के साथ हुई थी जो कि इस समय मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उसके बाद से उसके पति द्वारा उसको प्रताड़ित किया जाने लगा और उससे दहेज की मांग की जाने लगी।

पीड़िता ने बताया कि जहां पर वह ड्यूटी कर रहा है वहीं पर उसकी किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध भी हैं, जिसको लेकर उसने थाना बंदे में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments