Monday, April 21, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़गंगा दशहरा के लिए गोकुल के ठकुरानी घाट किया जा रहा तैयार

गंगा दशहरा के लिए गोकुल के ठकुरानी घाट किया जा रहा तैयार

राजेश डब्बू
बल्देव।
गोकुल के ठकुरानी घाट पर 20 जून रविवार को मनाए जाने वाले गंगा दशहरा की तैयारियों जोरों से की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घाट पर सफाई करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बेरीकेडिंग और महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए अस्थाई र्चेंजग रुम बनाया जा रहा है।


दशहरा पर्व को लेकर यमुना किनारे सभी जगह तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर अस्थाई चेंज रूम बनाए जा रहे हैं इसके साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था एवं साफ-सफाई को की जा रही हैं।


सभासद सुंदर पटेल ने बताया कि नगर पंचायत के द्वारा यहां पर 20 तारीख रविवार को गंगा दशहरा स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही है। जिसमें नगर पंचायत लाइट सफाई व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है और यहां पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments