Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़ब्रज के यमुना तट पर दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था...

ब्रज के यमुना तट पर दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मथुरा। दशहरा पर्व पर मथुरा के विश्राम घाट सहित गोकुल, वृंदावन, महावन रमणरेती के घाटोें पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यमुना तट पर मंदिर जयकारों से गुंजायमान हो गए। वहीं स्नान करने के बाद भक्तों ने दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


मथुरा के विश्राम घाट, स्वामी घाट, दुर्ग घाट एवं यमुना पार दुर्वासा ऋषि घाट पर श्रद्धालु दशहरा पर्व पर भोर से ही आने लगे। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पिछले वर्षों की तुलना में कम श्रद्धालु यमुना स्नान करने आए। टोलियों में लोग यमुना के स्नान करने के लिए आ रहे थे। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी घाट पर कैंप कार्यालय बनाकर व्यवस्था संभालते दिखे।

निगम कर्मचारी घाटों पर यमुना में गहरे पानी को लेकर बार-बार आगाह कर रहे थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से बेरीकेडिंग एवं जाल लगाकर सुरक्षा के इंतजामात किए गए। नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल सिंह ने घाटों पर व्यवस्थाओं को निरीक्षण किया।

गोकुल के घाटों पर सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने किया यमुना स्नान

गोकुल के घाटों पर भी दशहरा स्नान करने आने के लिए बड़ी संख्या में पूरे उत्साह के साथ भक्तजन आए। गोकुल के ठकुरानी घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार सरोज थाना अध्यक्ष महावन मनोज कुमार शर्मा व गोताखोर बंटी अपनी टीम के साथ सुबह से ही यमुना किनारे घाटों पर गश्त करती नजर आई।

गोताखोर ने एक श्रद्धालु की बचाई जान

गोकुल के घाट पर श्रद्धालु अमर सिंह यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डू गया। तभी वहां स्नान कर रहे अन्य श्रद्धालुओं ने शोर मचाया और उसे बचाने का जतन करने लगे। तब तक वह यमुना में डूब चुका था। तभी गोताखोर बंटी ने यमुना के गहरे पानी से श्रद्धालु को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।

वृन्दावन में गंगा दशहरा पर्व पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम

वृन्दावन में मोक्षदायिनी गंगा के अवतरण दिवस पर धार्मिक नगरी में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। नगरवासियों ने वीकेंड लॉकडाउन के कारण घरों में ही रहकर मां गंगा का,, आह्वान किया। इसके बाबजूद श्रद्धालु यमुना तट पर स्नान के लिये पहुंचे पापनाशिनी गंगा महारानी के पृथ्वी पर आगमन के पर्व पर धार्मिक नगरी में इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण श्रद्धालुओं ने घर पर रहकर ही धार्मिक अनुष्ठान किये। माँ गंगा का आह्वान कर ठाकुर जी को विविध प्रकार के भोग निवेदित किये। श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाले यमुना के घाटो पट सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व पीएसी के गोताखोर तैनात किए गए।

सूर्योदय के साथ ही भक्तों ने यमुना स्नान कर नगर की पंचकोसी परिक्रमा भी दी। लेकिन पट बन्द होने से भक्तजन अपने आराध्य के दर्शनों से वंचित रहे। वीकेंड लॉकडाउन के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा यमुना किनारे पुलिस बल का बन्दोबस्त किया गया था। इसके बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना स्नान को घाटों पर पँहुँचे ।
केसीघाट व देबराह बाबा स्थित शाहीघाट पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर पतित पावनी मां यमुना महारानी से परिवार में सुख शांति की कामना की। निगमकर्मी लगातार भक्तो को गहरे पानी मे न जाने के सचेत करते नजर आए।
लेकिन इस बार बाजारबन्दी होने से पतंगबाजो का उत्साह धीमा दिखाई दिया। आसमान में इक्का दुक्का पतंग ही लहराती नजर आयी। स्थान स्थान पर शीतल पेय प्रदार्थ व मीठे जल की प्याऊ लगाई गई। जिसका भक्तों ने लाभ उठाया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments