Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़जनकल्याण के उद्देश्य से दशहरा पर्व पर आर्य समाज ने किया यज्ञ

जनकल्याण के उद्देश्य से दशहरा पर्व पर आर्य समाज ने किया यज्ञ


मथुरा। आर्य समाज रिफाइनरी नगर कदम बिहार द्वारा दशहरा पर्व पर मोक्षानंद सरस्वती के ब्रह्मत्व में देव यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य धर्मवीर सिंह आर्य एवं गणेशजी और यजमान नंदकिशोर रहे। यज्ञ में भक्तों ने आहूतियां देकर जन कल्याण और कोरोना महमारी से मुक्ति की कामना की।


आचार्य धर्मवीर सिंह ने यज्ञ के विषय में बताया गया कि यज्ञेवे श्रेष्ठतम कर्मम: यज्ञ द्वारा ही सभी तरह के मनोकामनाओं को पूर्ण किया जा सकता है। ऐसा हमारे ऋषियों ने वेद आदि शास्त्रों में वर्णन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि भगवान रामचंद्र का जन्म भी यज्ञ के द्वारा ही हुआ था।

यज्ञ में ओंकार सिंह आर्य, मानचंद आर्य, प्रशांत आर्य, सुमेधा आर्या, स्वाती आर्या, मुकेश कुमार, सुखपाल सिंह, प्रमोद कुमार अग्रवाल और ब्रजमोहन अग्रवाल, ओमप्रकाश आर्य आदि उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments