वृंदावन। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने गुरुवार को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात पत्रकारोें से रुबरु हुए श्री महाना ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यकुशलता से वह पूरी तरह सन्तुष्ट हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा पुन: सत्तासीन होगी।
जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिये जनपद के दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कोरोना की दूसरी लहर में मुख्यमंत्री कार्यकुशलता से कोविड मैनेजमेंट किया है। उससे प्रदेश की जनता संतुष्ट है। पहली बार जनता को मुफ्त राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, किसानों को पानी, सम्मान निधि, चौबीस घण्टे विद्युत आपूर्ति मिल रही है। महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा, सुधरती कानून व्यवस्था ऐसे मुद्दे है। जिनके बूते हम जनता के बीच जायेंगे। चुनाव 2022 के लिये पूरी तरह तैयार है और पुन: सत्तासीन होंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई विवाद नही है। सबको पार्टी नेतृत्व पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि मथुरा वृन्दावन श्री कृष्ण की भूमि है। इसे जैसा सुंदर होना चाहिए। हमारी सरकार बनाने का कार्य कर रही है। यमुना शुद्धिकरण के लिये सरकार की योजनाओं के जल्द सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रियंका गांधी के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी खाली बैठी है। तो कुछ न कुछ काम तो करेंगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री महाना का स्वागत किया।