Monday, April 21, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मंत्री ने किया गोवर्धन सीएचसी का औचक निरीक्षण, साधुओं से जाना उनका...

मंत्री ने किया गोवर्धन सीएचसी का औचक निरीक्षण, साधुओं से जाना उनका हाल

गोवर्धन। यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सीएचसी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण का संदेश दिया। मंत्री के साथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी माजूद थे।

गोवर्धन सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे उद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने अस्पताल परिसर में ओपीडी कक्ष में डॉ. नेहा चौधरी से बाहरी रोगियों की संख्या, दवाई स्टॉक की जानकारी जुटाई, इस पर डॉ. नेहा चौधरी ने ओपीडी में दो सौ बाहरी रोगियों को उपचार दिए जाने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती दो साधुओं से बात कर हाल जाना।

कोविड वार्ड में स्टाफ नर्स स्वेता शर्मा, ममता चाहर से वेक्सिनेशन की जानकारी ली। सतीश महाना ने अस्पताल परिसर में सघन वृक्षारोपड़, बिजली, पानी, सफाई व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी बीएस सिसौदिया और एसडीएम राहुल यादव की सराहना की।

जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर प्रदेश सरकार सजग और सतर्क है। संक्रमण को रोकने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

इस अवसर पर मथुरा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, एसडीएम राहुल यादव, सीओ रविकांत पाराशर, चिकित्सा अधीक्षक बीएस सिसौदिया ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अगुवानी की। इसके उपरांत मंत्री सतीश महाना ने अस्पताल परिसर में औषधीय पीपल का पोधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। तदोपरांत मंत्री महाना, ने विधायक कारिंदा सिंह, सीडीओ नितिन गौड़, सीएमओ रचना गुप्ता के साथ सीएचसी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments