Monday, April 21, 2025
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी का हुआ ज्येष्ठ स्नान, आम के मनोरथ दर्शन...

द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी का हुआ ज्येष्ठ स्नान, आम के मनोरथ दर्शन को आतुर दिखे भक्त

मथुरा। ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में आम का मनोरथ आयोजित किया गया। ऋ तु फल आमों के बीच ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए। विशेष दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी। कोविड के नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच एक-एककर अपने आराध्य के दर्शन किए।

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार एवं डॉ. वागीश कुमार महाराज कांकरोली युवराज के निर्देशन में मंदिर में सभी कार्यक्रमों का निर्धारण होता है और उसी के तहत पूर्णिमा के दिन प्रात: काल 6 बजे ठाकुरजी का जेष्ठ अभिषेक हुआ। उसके बाद ठाकुरजी की विभिन्न झांकियां हुई। सायंकाल 6 से 7 बजे तक ठाकुरजी के भव्य आम के मनोरथ हुए और उसमें विभिन्न प्रकार की रंगोली को बनाकर ठाकुर जी के फूल बंगला और श्रृंगार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments