दुनिया में कुछ बहुत अजीबोगरीब जगहें है। पेन्साकोला फ्लोरिडा में स्थित मैक्गुएर पब भी उन अजीबोगरीब जगहों में से एक है। इस पब में जाकर लोग डांस और हैंगआउट करते है लेकिन इसी दुनिया में एक पब ऐसा भी है जहां लोग रूपये देखने के लिए आते है मैकगुएर पब की छत से लाखों की कीमत के नोट लटके हुए है इन्हें देखकर मन में इन्हें चुराने का ख्याल जरूर आएगा।
मैकगुएर का ये आयरिश पब फ्लोरिडा में है इसकी गिनती पेन्सकोला के कुछ फेमस रेस्टोरेंट्स में की जाती है इसे देखने के लिए लोग दूर -दूर से आते है अनोखी सजावट के चलते इस रेस्ट्रोरेंट की चर्चा फ्लोरिडा और उसके बाहर भी हो रही है।

यह पब 15000 वर्ग फ़ीट में है इस पुरे एरिया की छत से डॉलर लटके हुए नजर आते है जब वहां जगह खत्म हो गई तो इन टोकन्स को दीवार पर लटका जाने लगा। फ्लोरिडा के इस पब में करीब 20 लाख रूपये की कीमत वाले 1 लाख 75 हजार अमेरिकन डॉलर सिर्फ सजावट के लिए लगाए गए है यहां आने वाले लोगों के मन में कई बार इन्हें घर ले जाने का ख्याल आया होगा।