ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज शुक्रवार को आषाढ़ सुदी षष्ठी 06:08 तक पश्चात् सप्तमी 28:36 तक , विवस्वत सप्तमी , विवस्वत पूजा , सूर्य की कर्क संक्रान्ति 16:53 तक ( संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल 10:53 से संक्रान्ति काल तक तत्पश्चात् सामान्य पुण्यकाल सूर्यास्त तक , घृत -धेनु दान , मन्दाकिनी स्नान ), निरयण सूर्य दक्षिणायन , संकल्पादि में प्रयोजनीय वर्षा ऋतु प्रारम्भ , विघ्नकारक भद्रा 28:35 से , मनसा पूजा प्रारम्भ (बं.), णमोकार पैंतीसी व्रतारम्भ (जैन ), माँ ताप्ती जयन्ती ( आषाढ़ शुक्ल सप्तमी ), श्री महावीर जी गर्भ कल्याणक (जैन, आषाढ़ शुक्ल षष्ठी ), श्री नेमीनाथ जी मोक्ष कल्याणक ( जैन , आषाढ़ शुक्ल सप्तमी) , स्वतन्त्रता सेनानी अरुणा आसफ़ अली जयन्ती , श्री धनराज पिल्लै जन्म दिवस , श्री नर बहादुर भण्डारी स्मृति दिवस , साझा सेवा केंद्र (सीएससी) दिवस व विश्व सर्प दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- आषाढ़
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- षष्ठी-06:08 तक
- पश्चात- सप्तमी-28:36 तक
- नक्षत्र- हस्त-26:37 तक
- पश्चात- चित्रा
- करण- तैतिल-06:08 तक
- पश्चात- गर
- योग- परिघ-09:41 तक
- पश्चात- शिव
- सूर्योदय- 05:33
- सूर्यास्त- 19:20
- चन्द्रोदय- 11:22
- चन्द्रराशि- कन्या-दिनरात
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:59 से 12:54
- राहुकाल- 10:43 से 12:26
- ऋतु- वर्षा
- दिशाशूल- पश्चिम
कल शनिवार को आषाढ़ सुदी अष्टमी 26:43 तक पश्चात् नवमी शुरु , सप्तमी तिथि का क्षय , श्री महाष्टमी व्रत , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , खार्ची / खरसी पूजा (त्रिपुरा ) , श्री परशुरामाष्टमी ( उड़ीसा ) , सौर ( कर्क ) श्रावण मासारम्भ , शुक्र मघा नक्षत्र सिंह राशि में 09:26 पर , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 25:32 से सूर्योदय तक , सर्वदोषनाशक रवि योग 25:32 से , विघ्नकारक भद्रा 15:39 तक , अष्टान्हिका 1/3 व्रत प्रारम्भ (जैन ) , फ्लाइंग ऑफीसर श्री निर्मलजीत सिंह सेखों जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय