Friday, October 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़विदेशी कृष्ण भक्त ने अष्टसखियों के गांव की 108 निर्धन कन्याओं को...

विदेशी कृष्ण भक्त ने अष्टसखियों के गांव की 108 निर्धन कन्याओं को गोद लिया

बरसाना। अष्ट सखी गांवों के आधा दर्जन स्कूलों में पढ़ रही निर्धन परिवारों की कन्याओं को गोद एक विदेशी कृष्ण भक्त ने गोद लिया है। कृष्ण भक्त ने ब्रज संतों के सानिध्य में शुक्रवर को निर्धन कन्याओं की पढ़ाई का बीड़ा उठाया है। इसके साथ ही विदेशी भक्त द्वारा कन्याओं की स्कूल फीस जमा की है।


कोरोना काल में राधारानी की अष्टसखियों के गांवों में गरीब वर्ग के सामने संकट खड़ा होने पर त्रिकाल प्रभू नाम के भक्त ब्रज बालाओं के लिए देव दूत बनकर आये इन्होंने गरीब कन्याओं की पढ़ाई कराने की प्रेरणा ब्रज के विरक्त सन्त विनोद दास बाबा से मिली।

इन्होंने गोवर्धन इंस्टिट्यूट ऑफ वैदिक एजुकेशन और लंदन इंस्टिट्यूट ऑफ वैदिक एजुकेशन की संस्था द्वारा राजस्थान व उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन गांवों में चल रहे कालेज ब्रजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज ,रतिराम महाविद्यालय संकेत, बाबा नंदलाल महाविद्यालय, राकेश कैप्टन भरनाकला, राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनहेरा ,बांके बिहारी डिग्री कॉलेज कामा,कृष्णा डिग्री कॉलेज नंदगांव, बाबा ब्रजलाल आदर्श विधा मन्दिर नहारा, स्कूलों में पढ़ने वाली 108 बालिकाओं की फीस के चेक स्कूलों के नाम दिए।


ब्रजेश्वरी बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में विनोद दास बाबा के आशीर्वाद लेकर आए पंडित बाबा ने कहा कि भौतिक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी जरूरी है। अन्य धर्मों में अपने धर्मो की पढ़ाई साथ मे कराई जाती है। किंतु हिन्दू धर्म में भौतिक ज्ञान के साथ हिन्दू संस्क्रति का ज्ञान नहीं हो रहा । शिक्षा के मंदिरों में हिन्दू संस्कृति और संस्कार का ज्ञान कराया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments