Thursday, October 3, 2024
HomeUncategorizedप्रियंका चोपड़ा को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा था रंगेहाथ, एक्ट्रेस को तुरंत...

प्रियंका चोपड़ा को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा था रंगेहाथ, एक्ट्रेस को तुरंत लौटना पड़ा था भारत


मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे राज खोले जो कि अनकहे और अनसुने हैं। अभिनेत्री ने इसमें बताया कि एक बार उन्हें बॉयफ्रेंड को अलमारी में छुपाना पड़ा था। हालांकि जब उनकी आंटी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने हंगामा कर दिया था।

बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मों और अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बता दें कि इसी साल प्रियंका चोपड़ा का संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होनें अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव के साथ-साथ जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव का भी जिक्र किया। इसके साथ ही किताब में उन्होंने कई मजेदार किस्से भी साझा किए थे।
“एक दिन मैं और बॉब आराम से एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर टीवी देख रहे थे। तभी अचानक खिड़की के पास मैंने देखा कि मेरी मौसी सीढ़ियों की तरफ बढ़ रही हैं। मैं बुरी तरह घबरा गई।”

प्रियंका ने मौसी के रिएक्शन के बारे में बताते हुवे कहा कि, “आंटी ने मुझसे अलमारी खोलने के लिए कहा, मैं बुरी तरह से डरी हुई थी और कांप रही थी। क्योंकि मैंने कभी भी उन्हें इतने गुस्से में नहीं देखा था। मैंने अलमारी का दरवाजा खोला तो उसमें एक लड़का मौजूद दिखाई दिया। यह बात आंटी ने मां को बता दी थी।”प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में बताया कि इस वाकये के बाद उन्हें भारत वापस लौटना पड़ा था। साथ ही में अपनी किताब में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया था कि निक जोनास उनकी मां मधु चोपड़ा को लंच पर ले गए थे, जिसके बाद प्रियंका ने दोनों की जासूसी भी कारवाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments