Saturday, September 28, 2024
HomeUncategorizedहनी सिंह पर गंभीर आरोप, पत्नी बोलीं- कई महिलाओं के साथ बनाए...

हनी सिंह पर गंभीर आरोप, पत्नी बोलीं- कई महिलाओं के साथ बनाए संबंध, आपत्तिजनक फोटो ने खोले राज

चंडीगढ़। मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। अपने 120 पन्नों की याचिका में शालिनी तलवार ने पति हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा है कि हनी सिंह ने उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया है।

शालिनी तलवार ने बताया कि हनी सिंह को बचपन से प्यार कर रही थी। पढ़ाई के बाद घर वालों की मर्जी के बाद दोनों ने शादी की। वहीं शादी के बाद उनका असली चेहरा सामने आया। बताया कि हनीमून के दौरान हुई घटना के बाद से दोनों की जिंदगी में अनबन होना शुरू हो गया। इस दौरान उसने मारपीट भी की।

शालिनी ने अपनी याचिका में बताया की बहुत ज्यादा फेमस हो जाने के बाद हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ जिस्मानी संबंध भी बना लिए थे। वो हमेशा अपनी शादी को लोगों से छुपाता था। अपने शादीशुदा होने की कोई भी निशानी वो सार्वजनिक नहीं करता था। वहीं इसका खुलासा बैग में मिले आपत्तिजनक फोटो से हुआ।

बताया कि जिस दिन भूखी प्यासी रहकर उसकी सलामती का व्रत रख रही थी उसी दिन उसी समय वो किसी ओर महिला के साथ जिस्मानी संबंध बना रहा था। इसे लेकर सवाल किया तो शराब की बोतल फेंककर मारपीट किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments