Thursday, October 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़बैठक: भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर करें जन समस्याओं का निस्तारण

बैठक: भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर करें जन समस्याओं का निस्तारण


मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल, महानगर मथुरा की मंडल कार्यसमिति की बैठक यमुनाबाग रोड स्थित गुलाब चंद जूनियर हाईस्कूल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी ने की। जिसमें पार्टी के महानगर महामंत्री राजू यादव ने भाजपा सरकार के बूथ स्तर पर होने वाले आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्य करने के तौर तरीकों के बारे में बताया।


महापौर मुकेश आर्यबन्धु ने कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन करते हुए भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई अपनी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता देवतुल्य है। हमे प्रत्येक बूथ पर जाकर वहां की समस्याओं के बारे में जानकारी लें और उसके निस्तारण का प्रयास करें। पार्टी प्रत्येक व्यक्ति के साथ हैं।
सदर मंडल प्रभारी, महानगर उपाध्यक्ष एवं पार्षद हेमंत अग्रवाल ने पार्टी की नीति, रीति से अवगत कराया और कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखी।


इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, अंशुल यादव, चंद्र प्रकाश पराशर (चंदा मामा) सदर मंडल महामंत्री गुलाब सैनी, उपाध्यक्ष ब्रजेश भारद्वाज, मीडिया प्रभारी तपेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष माधव उपमन्यु, मंडल मंत्री नरेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश यादव, प्रेम सैनी, विनोद सैनी, तीर्थराज वर्मा, किशोरी यादव, आकाश सैनी, त्रिलोकी अग्रवाल, भरत, सत्यवीर सिंह सविता, आशीष सैनी, विष्णु सैनी, सतीश सैनी, मनीष अग्रवाल, अंकित सैनी, रवि सैनी, मनीष वाष्र्णेय, शशांक कोठीवाल, राम उपाध्याय, शिवम सक्सेना, पूनम परमार, महादेवी राघव, देवीसिंह सैनी, पप्पू टेलर, दिनेश पराशर, आकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री गोविंद अग्रवाल ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments