Thursday, October 3, 2024
Homeजुर्मपत्नी के चरित्र पर शक होने पर ली अग्निपरीक्षा, हथेली पर जलवाया...

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर ली अग्निपरीक्षा, हथेली पर जलवाया कपूर, नहीं हुआ यकीन तो पिला दिया जहर

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी को जिंदगी और मौत के बीच लाकर खड़ा कर दिया। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसकी अग्नि परीक्षा ली। इस पागलपन में शकी पति ने पत्नी को जहर तक पिला दिया। इसके बाद खुद भी पी लिया। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के तरकुलही की है। यहां रहने वाले एक युवक की शादी 12 साल पहले गुलरिहां के जैनपुर के काजीपुर टोला की रहने वाली एक महिला से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। महिला के पिता का आरोप है कि उसके दामाद को बेटी के चरित्र पर शक था। एक महीने पहले उसने महिला की अग्निपरीक्षा देने को कहा। उसने पत्नी के हाथ में कपूर रखा और कहा कि अगर वह सही होगी तो उसे कुछ नहीं होगा। पत्नी ने जब हाथ में कपूर जलाया तो उसका हाथ भी जल गया। उसके हाथ का अभी भी इलाज चल रहा है।

वहीं, गुरुवार को इलाज कराने के बहाने उसने अपनी पत्नी को जहर पीने को दिया। उसने कहा कि ये दवा पीने से सब ठीक हो जाएगा। महिला ने पति पर भरोसा करते हुए जहर पी लिया। जिसके बाद युवक ने खुद भी उस बोतल से जहर पी लिया। युवक ने अपने दोनों बच्चों को भी जहर पिलाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी ने उसके हाथ से बोतल छीनकर फेंक दी। पति और पत्नी की स्थिति नाजुक है। दोनों का भटहट के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, भटहट पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तक उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments