Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़दो श्रद्धालु युवक यमुना में डूबे, एक की बची जान दूसरे की...

दो श्रद्धालु युवक यमुना में डूबे, एक की बची जान दूसरे की तलाश जारी

वृंदावन। रविवार को चामुण्डा घाट पर दो श्रद्धालु युवक यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। इनमें से गोताखोरों ने एक को यमुना से बाहर निकालकर बचा लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों युवक अलीगढ़ से वृंदावन की परिक्रमा करने के लिए आए थे।


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह अलीगढ़ निवासी गौरीशंकर पुत्र सुरेशचन्द्र और उसका साथी अंकित पुत्र संजय हरियाली अमावस्या पर वृंदावन की परिक्रमा करने के लिए आए थे। परिक्रमा करने के से पहले वह यमुना के चामुण्डा घाट पर स्नान करने लगे। यमुना में तेज बहाव के कारण दोनों गहरे पानी में डूब गए। तभी डूब रहे अंकित के हाथ में झांड़ी आ गई और वह काफी मशक्कत के बाद यमुना किनारे आ लगा। लेकिन उसका साथी गौरीशंकर गहरे पानी में डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में उसकी तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments