Thursday, October 3, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)हरियाली तीज पर कल ठा. बांकेबिहारी स्वर्ण हिंडोले पर होंगे विराजित, जानिए...

हरियाली तीज पर कल ठा. बांकेबिहारी स्वर्ण हिंडोले पर होंगे विराजित, जानिए दर्शन का समय


मथुरा। सुप्रसिद्ध बाँकेबिहारी मंदिर में कल बुधवार को हरियाली तीज पर स्वर्ण हिंडोले के विशेष दर्शनों की तैयारी मंदिर प्रबंधन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। मंदिर को सजाया जाने लगा है। वहीं मंदिर प्रबंधन ने ठाकुर बाँकेबिहारी के दर्शनों शैड्यूल जारी कर दिया है। ब्रजवासियों के साथ देशभर से आने वाले भक्तों को बुधवार देर रात 11 बजे तक स्वर्ण हिंडोले पर विराजित आराध्य के दर्शन होंगे।


बाँकेबिहारी मंदिर के सह प्रबध्ांक उमेश सारस्वत ने बताया कि बुधवार को हरियाली तीज पर्व पर ठाकुर बांकेबिहारी प्रात:कालीन में ही स्वर्ण हिंडोला में विराजमान हो जाएंगे। भक्तों को दर्शन के लिए आराध्य अपने गर्भगृह से बाहर जगमोहन में स्वर्ण हिंडोला में विराजमान होंगे। ठाकुरजी के दर्शन भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय तक खुलेंगे। ठाकुरजी के दर्शन प्रात: 7.55 बजे खुल जाएंगे जो कि दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे। सायंकालीन सेवा में शाम 5.00 बजे से रात्रि 11 बजे तक दर्शन खुलेंगे। हरियाली तीज के लिए गोस्वामीजनों द्वारा भक्तों के सहयोग से मंदिर को सजाया जा रहा है।

हरियाली तीज पर बाँकेबिहारी मंदिर का निर्धारित समय सारिणी

प्रात:कालीन सेवा

सेवायत गोस्वामी का निज मंदिर में प्रवेश- प्रात: 06 बजे
पट खुलने का समय – प्रात: 07.45 बजे
श्रृंगार आरती – प्रात: 07.55 बजे
राजभोग सेवा – प्रात: 08.00 बजे
राजभोग आरती – मध्याह्न 01.55 बजे
दर्शन बंद होने का समय – मध्याह्न 02.00 बजे
सेवायत गोस्वामी का निज मंदिर में निकास – मध्याह्न 03.00 बजे

सायंकालीन सेवा

सेवायत गोस्वामी का निज मंदिर में प्रवेश – सायं 04.00 बजे
पट खुलने का समय – सायं 05.00 बजे
शयन आरती – रात्रि 10.55 बजे
दर्शन बंद होने का समय – रात्रि 11.00 बजे
सेवायत गोस्वामी का निज मंदिर से निकास – रात्रि 12.00 बजे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments