Thursday, October 3, 2024
Homeजुर्मप्लॉट को लेकर पैंगांव में चली अधांधुन गोलियां, दो सगे भाइयों की...

प्लॉट को लेकर पैंगांव में चली अधांधुन गोलियां, दो सगे भाइयों की हत्या, दो की हालत गंभीर

शेरगढ़। थाना शेरगढ़ के पैगांव में एक प्लॉट को लेकर दो परिवारों के बीच बुधवार रात करीब आठ बजे विवाद हो गया। जिसमें अंधाधुन गोलियां चलीं। विवार में शामिल एक परिवार के चार सगे भाइयों को गोली लग गई। इनमें से दो की मौत हो गई और जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। हमला करने वाला दूसरा पक्ष घटना के बाद से फरार हो गया है। मौके पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी और बड़ी सख्या में पुलिस बल पहुंच गया। घटना के बाद से तनावभरा सन्नाटा है।


जानकारी के मुताबिक पैगांव में एक प्लॉट के अधिकार को लेकर बुधवार रात करीब आठ बजे दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। कुछ समय में विवाद ने बड़ा रुप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और गोलियां चली। यह जमीनी विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। इसमें एक ही परिवार के चार सगे भाइयों के गोली लग गई। गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक ही परिवार के सगे भाई राजेश और रतन सिंह की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विवाद में शामिल दूसरा पक्ष घटना के बाद से फरार हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुइ है। कुछ ही समय में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी देहात श्रीशचन्द्र और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ तेज कर दी है। घटना की जांच पड़ताल भी की जा रही है। आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटना के सबूत जुटा रही है। पीड़ित परिवार में दो सगे भाइयों की मौत पर कोहराम मचा है। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।

मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि एक प्लॉट को लेकर दो परिवारों के बीच पुराना विवाद चल रहा था। दोनों परिवारो में रात को विवाद हो गया। गोली चलने की सूचना घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो एक ही परिवार के चार लोग घायल थे। चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जिनके नाम रतन और राजेश हैं। जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी तथ्य जुटा रही है। कुछ संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments